छत्तीसगढ़

राज्यपाल हरिचंदन ने विद्यार्थियों का किया उत्साह वर्धन

Nil dhankar
28 Feb 2024 2:06 PM IST
राज्यपाल हरिचंदन ने विद्यार्थियों का किया उत्साह वर्धन
x

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट आॅफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नालाॅजी रायपुर के चेयरमेन निशांत त्रिपाठी एवं विद्यार्थियों ने सौजन्य मुलाकात की। संस्थान के विद्यार्थियों ने 36 घंटे के कोडिंग टूर्नामेंट (स्मार्ट इंडिया हैकथाॅन) में प्रथम स्थान प्राप्त कर 1 लाख रूपए का पुरस्कार जीता है। उन्होंने इस उपलब्धि की जानकारी राज्यपाल को दी। हरिचंदन ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनका उत्साह वर्धन किया।

Next Story