छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

Nil dhankar
7 March 2023 1:35 PM IST
राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं
x

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त महिलाओं सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि आज महिलाओं ने अपनी योग्यता, प्रतिभा और क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में सफलता के नवीन कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महिलाएं, देश के विकास में समान योगदान दे रही हैं। हमें बेटियों को शिक्षित करने तथा सदैव महिलाओं के सम्मान के लिय संकल्पित होना चाहिए।

Next Story