छत्तीसगढ़

कुलसचिव पर राज्यपाल डेका ने की कार्रवाई

Nil dhankar
22 Jan 2026 1:49 PM IST
कुलसचिव पर राज्यपाल डेका ने की कार्रवाई
x

रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका के आदेश पर महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन (दुर्ग) के कुलसचिव आर.एल. खरे को उनके दायित्व से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।

कुलाधिपति कार्यलय के आदेश के अनुसार आर.एल. खरे को कुलसचिव के दायित्व निर्वहन हेतु पूर्व में जारी आदेश को निरस्त कर दिया गया है। जो 2 जनवरी 2026 से प्रभावशील माना जाएगा। इसके बाद नए कुलसचिव की नियुक्ति को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है।



Next Story