छत्तीसगढ़

राज्यपाल डेका और रमन सिंह ने बीजापुर जिले में हुए नक्सली घटना की कड़ी निंदा की

Nil dhankar
6 Jan 2025 5:55 PM IST
राज्यपाल डेका और रमन सिंह ने बीजापुर जिले में हुए नक्सली घटना की कड़ी निंदा की
x

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग में नक्सलियों द्वारा डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवानों की गाड़ी को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की कायरतापूर्ण घटना की कड़ी निंदा की है। इस घटना में अनेक जवानों के शहीद होने की दुखद जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों द्वारा किया गया यह कृत्य जघन्य अपराध है।

ईश्वर मृत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

विस अध्यक्ष रमन सिंह का ट्वीट - बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में हमारे 10 जवानों के शहीद होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शहीद जवानों अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायल जवानों को शीघ्र स्वस्थ प्रदान करें। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शहीद जवानों के परिवारों के साथ हैं।

Next Story