छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल डेका ने लगाए पौधे

Nilmani Pal
5 Jun 2025 3:05 PM IST
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल डेका ने लगाए पौधे
x

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां राजभवन परिसर, निर्माणाधीन राजभवन परिसर नवा रायपुर, गरियाबंद जिले के ग्राम मड़वाडीह और नगर पंचायत राजिम में बेल, अमलतास, आम आदि के पौधे लगाए। उन्होंने सभी से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में योगदान करे।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना भी उपस्थित थे।

Next Story