छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई

jantaserishta.com
20 Jun 2022 6:08 PM IST
राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई
x

रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी है। राज्यपाल ने योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को अपने संदेश में कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें। नियमित योग से शरीर के स्वस्थ होने के साथ-साथ मन की एकाग्रता भी बढ़ती है। लोगों की वर्तमान जीवन शैली और दिनचर्या को देखते हुए स्वस्थ व निरोगी जीवन के लिए योग की प्रासंगिकता बढ़ी है। भारतीय जीवन परंपरा में योग नया नहीं है, बल्कि वर्षों पुरानी इस विद्या से लोग अपने जीवन को बेहतर बना रहे हैं। पिछले दो-ढाई वर्षों में समूचा विश्व जिस गंभीर महामारी के दौर से गुजरा है, उसने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत व जागरूक किया है। इसी जागरूकता से लोगों का झुकाव योग व प्राचीन विद्याओं की तरफ बढ़ा है। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि हमें हमारी इस प्राचीन विद्या पर गौरवान्वित होना चाहिए। योग से लाखों मनुष्यों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं और कई लोग योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। पूरे विश्व ने भारत की इस प्राचीन परंपरा को न केवल अपनाया है, बल्कि प्रतिवर्ष योग दिवस के अवसर पर इसे अपनाने का संकल्प दोहराते हैं। राज्यपाल सुश्री उइके ने अपने संदेश में कहा कि स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए हमें नियमित योग करना चाहिए और अन्यों को भी योग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story