छत्तीसगढ़

राज्यपाल, CM और मंत्रियों ने रामजीलाल अग्रवाल के निधन पर जताया शोक

Nil dhankar
24 May 2025 2:07 PM IST
राज्यपाल, CM और मंत्रियों ने रामजीलाल अग्रवाल के निधन पर जताया शोक
x

रायपुर। राज्यपाल डेका, CM विष्णुदेव साय और मंत्रियों ने रामजीलाल अग्रवाल के निधन पर शोक जताया है,रामजीलाल अग्रवाल अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी थे। वे सावित्री देवी अग्रवाल, गोपालकृष्ण अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल के पिता, विष्णु अग्रवाल के भाई, पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, के चाचा, एवं देवेंद्र अग्रवाल, गणेश अग्रवाल के ताऊजी थे।

रामजीलाल अग्रवाल की अंतिम यात्रा 25 मई 2025 रविवार को सुबह 10 बजे रामजी वाटिका मौलश्री विहार, वी.आई.पी. रोड, रायपुर से निकलेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट रायपुर में संपन्न होगा।

बापू जी नहीं रहे...

अत्यंत दुःख एवं वेदना के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पूज्य पिताश्री वरिष्ठ समाज सेवी, गौ सेवक, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक रामजीलाल अग्रवाल का आज प्रातः गौलोक गमन हो गया। उनका स्नेही साया सदैव हमारे जीवन में भगवन स्वरूप मार्गदर्शक के रूप में बना रहा। यह अपूरणीय क्षति हमारे जीवन में एक गहरी रिक्तता छोड़ गई है। अंतिम यात्रा कल 25 मई, रविवार सुबह 10 बजे हमारे निवास रामजी वाटिका मौलश्री विहार, वी.आई.पी. रोड से मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए निकलेगी।

Next Story
null