छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके 23 फरवरी को राजिम आयेंगी

jantaserishta.com
22 Feb 2022 4:27 PM IST
राज्यपाल अनुसुईया उइके 23 फरवरी को राजिम आयेंगी
x

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ प्रदेश की महामहिम राज्यपाल अनुसुईया उइके 23 फरवरी 2022 को राजिम आयेंगी। वे यहां पर राजिम माघी पुन्नी मेला 2022 के दौरान आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल अनुसुईया उइके 23 फरवरी 2022 को अपरान्ह 4ः45 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 5ः30 बजे रेस्ट हाउस राजिम जिला गरियाबंद पहुंचेंगी। महामहिम राज्यपाल अनुसुईया उइके शाम 5ः45 बजे राजीव लोचन मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। मंदिर दर्शन पश्चात शाम 5ः50 बजे राजिम माघी पुन्नी मेला 2022 के दौरान आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। कार्यक्रम पश्चात महामहिम राज्यपाल रायपुर के लिए प्रस्थित होंगी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story