छत्तीसगढ़
राज्यपाल अनुसुईया उइके कल महासमुंद जिले में आयोजित कार्यक्रम में होंगी शामिल
Nilmani Pal
17 Oct 2021 4:37 PM IST

x
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके 18 अक्टूबर 2021 को महासमुंद जिले के ग्राम अरण्ड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बूढ़ानशाह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। सुश्री उइके दोपहर 12:45 बजे पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से रवाना होंगी और दोपहर 01:15 बजे खुटेरी मैदान हेलीपेड, ग्राम-अरंड, जिला-महासमुंद पहुंचेगी। वे वहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बूढ़ानशाह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में शामिल होंगी। राज्यपाल सुश्री उइके खुटेरी मैदान हेलीपेड, ग्राम-अरंड से दोपहर 02:40 बजे रवाना होंगी और दोपहर 03:10 बजे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर पहुंचेंगी।
Next Story





