छत्तीसगढ़
दो दिवसीय प्रवास पर कलकत्ता पहुंची राज्यपाल अनुसुईया उइके
Nil dhankar
19 Jun 2022 7:24 AM IST

x
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज राजभवन कलकत्ता पहुंची। अपने प्रवास के दौरान राज्यपाल पूर्वांचल कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह में शामिल होंगी।
कलकत्ता पहुँचने पर पूर्वांचल व कल्याण आश्रम के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल उइके का स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए राज्यपाल को पुनः आमंत्रित कर उनका अभिवादन किया। इस दौरान एम पी बजाज, डॉ. चुनाराम मुर्मू, संजय रस्तोगी, डॉ. तारा दुगर, श्रीमती सीमा रस्तोगी, श्रीमती शकुंतला बागरी उपस्थित थे।
Next Story





