छत्तीसगढ़

बिलासपुर पहुंची राज्यपाल अनुसुईया उइके

Nil dhankar
16 Oct 2022 3:19 PM IST
बिलासपुर पहुंची राज्यपाल अनुसुईया उइके
x

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज बिलासपुर पहुंचीं। बिलासपुर पहुंचने पर संभागायुक्त संजय कुमार अलंग तथा पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने राज्यपाल उइके का आत्मीय स्वागत किया।

बता दें कि अनुसुईया उइके अपने बिलासपुर प्रवास के दूसरे दिन 17 अक्टूबर 2022 को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज, जिला इकाई बिलासपुर द्वारा आयोजित आदिवासी लोक कला महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी।




Next Story