छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कारगिल युद्ध के शहीदों को किया नमन

Nil dhankar
26 July 2022 9:00 AM IST
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कारगिल युद्ध के शहीदों को किया नमन
x

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन किया। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने अदम्य साहस के साथ दुश्मनों पर विजय हासिल की।

देश में अमन, चैन एवं शांति बनाए रखने के लिए सेना के जवान सीमा पर डटे रहते हैं। ऐसे वीर जवानों के हौसले एवं जज़्बे के लिए देश का हर एक नागरिक कृतज्ञ है।


Next Story