छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन में दुर्गानवमी के अवसर पर पूजा अर्चना की

Nil dhankar
10 April 2022 4:09 PM IST
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन में दुर्गानवमी के अवसर पर पूजा अर्चना की
x

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में दुर्गानवमी के अवसर पर मां दुर्गा के सिद्धिदा़त्री स्वरूप की पूजा अर्चना की और हवन किया। दुर्गा नवमी के इस पावन अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया।

उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया और मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। राजभवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी हवन-पूजन में भाग लिया।

Next Story