छत्तीसगढ़
राज्यपाल अनुसुईया ऊईके ने प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात की ख़ूबसूरती का किया अवलोकन
Nil dhankar
24 Sept 2022 12:23 PM IST

x
बस्तर। राज्यपाल अनुसुईया ऊईके ने छत्तीसगढ़ के नियाग्रा के नाम से प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात की ख़ूबसूरती का अवलोकन किया। बता दें कि कल राज्यपाल अनुसुईया उइके से चित्रकोट में कुडुक समाज के जिला अध्यक्ष श्री हरिराम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि कुडुक जाति वर्षों से इस अंचल में निवासरत है और उनकी सामाजिक स्थिति की जानकारी भी दी। सदस्यों ने राज्यपाल से सहानुभूतिपूर्वक विचार कर समुदाय को पिछड़ा वर्ग में शामिल कराने हेतु यथोचित कार्यवाही का आग्रह भी किया।
Next Story





