छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र प्रवास पर रवाना हुई राज्यपाल अनुसुईया उइके

Nil dhankar
1 Oct 2022 5:37 PM IST
महाराष्ट्र प्रवास पर रवाना हुई राज्यपाल अनुसुईया उइके
x

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज तीन दिवसीय महाराष्ट्र प्रवास पर वर्धा के लिए रवाना हो गई है। तीन दिनों के प्रवास के दौरान राज्यपाल उइके महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा में शाम 4.30 बजे गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगी। तत्पश्चात राज्यपाल शाम 6.30 बजे वर्धा विश्वविद्यालय के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रवास के अगले क्रम में राज्यपाल सुश्री उइके सेवाग्राम, वर्धा का भ्रमण भी करेंगी।

Next Story