छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने जगदलपुर में नवनिर्मित सैनिक विश्रामगृह का किया लोकार्पण

Nil dhankar
22 Sept 2022 3:22 PM IST
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने जगदलपुर में नवनिर्मित सैनिक विश्रामगृह का किया लोकार्पण
x

रायपुर। बस्तर प्रवास के दौरान राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज जगदलपुर में नवनिर्मित सैनिक विश्रामगृह का लोकार्पण किया। विश्राम गृह के बनने से सैनिकों को आश्रय की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। दरअसल राज्यपाल अनुसुईया उइके बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर पहुंची है। राज्यपाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट की। इस दौरान बस्तर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमाय मौर्य ने राज्यपाल को नवाखाई के लिए नए चावल से बनाए गए चिवड़ा और गुड़ भेंट किया।

कल राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन से विश्वरंग कार्यक्रम के अंतर्गत पुस्तक यात्रा का शुभारंभ हरी झण्डी दिखाकर किया। राज्यपाल ने डॉ सी.वी.रमन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पुस्तक यात्रा की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. सी.वी.रमन विश्वविद्यालय के कुलपति रवि प्रकाश दुबे सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Story