छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने लोक कलाकार पद्मश्री बारले का किया सम्मान

Nil dhankar
2 Dec 2021 9:39 PM IST
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने लोक कलाकार पद्मश्री बारले का किया सम्मान
x
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित होने पर बधाई दी। उन्होंने बारले को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मिनीमाता सम्मान प्राप्त अमिता बारले भी उपस्थित थीं। उल्लेखनीय है कि डॉ. बारले को पिछले दिनों भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है।


Next Story