छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमवीरों को दी शुभकामनाएं

Nilmani Pal
30 April 2022 9:03 AM GMT
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमवीरों को दी शुभकामनाएं
x
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मजदूर दिवस पर श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी श्रमिकों के सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस श्रमिकों के परिश्रम और समर्पण के सम्मान का दिन है। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के सहभागी सभी श्रमिकों के परिश्रम, संकल्प एवं समर्पण का मैं अभिनंदन करती हूँ और उनके स्वस्थ व सुखद भविष्य की कामना करती हूं।
Next Story