छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजनांदगांव हादसे पर दुःख व्यक्त की

Nilmani Pal
22 April 2022 12:09 PM IST
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजनांदगांव हादसे पर दुःख व्यक्त की
x

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजनांदगांव हादसे पर दुःख व्यक्त की, और ट्वीट कर लिखा - राजनांदगांव के सिंगारपुर सड़क दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मौत दुःखद सूचना मिली, यह बेहद हृदयविदारक घटना है। ईश्वर सभी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

बता दें कि राजनांदगांव में खैरागढ़ रोड पर गुरुवार की दरमियानी रात एक सड़क हादसे में व्यापारी परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए। हादसा तेज रफ्तार कार के पुलिया से टकराने के बाद हुआ। कार पुलिया से टकराकर पलट गई, जिसके बाद कार में आग लगी और व्यापारी परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत हो गई। इस हादसे पर सीएम भूपेश बघेल ने ट़्वीट कर शोक जताया है।

घटना दरमियानी रात करीब डेढ़-दो बजे के बीच की है। बताया गया कि खैरागढ़ के गोलबाजार में रहने वाले सुभाष कोचर कार में पत्नी कांति कोचर और तीन बेटियों भावना कोचर, वृद्धि कोचर व पूजा कोचर के साथ बालोद में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी खैरागढ़ के रास्ते में ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के सिंगारपुर-गोपालपुर के पास कार में अचानक आग लग गई। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई। इसके चलते व्यापारी परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

Next Story