छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अधिकारियों से सरगुजा संभाग की गतिविधियों और विकासमूलक कार्यों पर की चर्चा

Nil dhankar
25 March 2022 12:17 PM IST
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अधिकारियों से सरगुजा संभाग की गतिविधियों और विकासमूलक कार्यों पर की चर्चा
x

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके के दो दिवसीय सरगुजा प्रवास के दौरान अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर संभागायुक्त जी. आर. चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, कलेक्टर संजीव कुमार उपस्थित थे।

तत्पश्चात अतिथि गृह पहुंचने पर राज्यपाल उइके ने अधिकारियों से सरगुजा संभाग की विभिन्न गतिविधियों व विकासमूलक कार्यों पर संक्षिप्त चर्चा भी की। इस दौरान संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक सिंह, जनजातीय समाज के प्रतिनिधि उदय पंडों, अनूप टेकाम उपस्थित थे।

Next Story