छत्तीसगढ़
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान के प्रति शोक व्यक्त किया
Nil dhankar
12 Feb 2022 1:09 PM IST

x
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बीजापुर जिले में पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हुए जवान के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ज्ञात हो कि बीजापुर जिले के जंगलों में सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच चल रहे मुठभेड़ में 1 असिस्टेंट कमांडेट शहीद हो गए।
राज्यपाल ने शहीद जवान के प्रति शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और केंद्र सरकार और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा जल्द ही होगा।
Next Story





