छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उईके ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर जताया शोक

Rounak Dey
21 Aug 2021 10:34 PM IST
राज्यपाल अनुसुईया उईके ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर जताया शोक
x

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उईके ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया। और ट्वीट कर लिखा - ईश्वर से प्रार्थना है कि वो उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवारजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज शाम निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ती तो यहां से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया, जहां शनिवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें पीजीआई में शिफ्ट होने के बाद दिन पर दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था। डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल में लगे थे। इस बीच सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने समय-समय पर पीजीआई जाकर उनका हालचाल लिया था। कल्याण सिंह के निधन की खबर मिलते ही भाजपा समेत तमात राजनीतिक दलों में शोक की लहर दौड़ गई है।


Next Story