राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अरूप कुमार गोस्वामी को छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ

रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी को आज राजभवन के दरबार हॉल में उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पूर्व गोस्वामी आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





