छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके ओ.पी.जिंदल यूनिवर्सिटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

jantaserishta.com
9 Oct 2022 5:46 PM IST
राज्यपाल अनुसुईया उइके ओ.पी.जिंदल यूनिवर्सिटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
x

फाइल फोटो

रायगढ़: राज्यपाल अनुसुईया उइके 10 अक्टूबर को एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगी। यहां वे ओ.पी.जिंदल यूनिवर्सिटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत राज्यपाल सुश्री उइके 10 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगी और जिंदल गेस्ट हाउस प्रस्थान करेंगी। राज्यपाल सुश्री उइके दोपहर 2.25 बजे ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ आयेंगी एवं दोपहर 2.30 बजे से ओ.पी.जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। तत्पश्चात अपरान्ह 3.55 बजे जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story