छत्तीसगढ़

ग्राम सल्फीपदर पहुंची राज्यपाल अनुसुइया उईके, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Nil dhankar
24 Sept 2022 2:52 PM IST
ग्राम सल्फीपदर पहुंची राज्यपाल अनुसुइया उईके, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
x

केशकाल। छत्तीसगढ़ के इस आदिवासी गांव के लोग अपने बीच राज्यपाल महोदया को पाकर फूले नहीं समा रहे थे। दरअसल राज्यपाल अनुसुइया उईके ने कोंडागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र के ग्राम सल्फीपदर को गोद लिया है और वे यहां पहली बार पहुंची थीं। अपने गांव में पहली बार राज्यपाल के पहुंचने पर ग्रामीणों ने बस्तर के पाम्परिक लोक नृत्य व छींद पेड़ के पत्तों से बने गुलदस्ते से राज्यपाल अनुसुइया उईके का भव्य स्वागत किया।

राज्यपाल अनुसुइया उईके के गोद ग्राम में प्रथम आगमन पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। राज्यपाल ने गाँव की महिला समूहों द्वारा लगाये गए स्टालों में कुकीश, तिखुर जैसे भिन्न- भिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया और उनकी जमकर तारीफ भी की। राज्यपाल अनसुईया उइके ने गोद ग्राम के प्राथमिक शाला के बच्चों के साथ पढ़ाई पर चर्चा की, बच्चों में टाफियां बांटीं और स्कूल परिसर में नारियल के पौधे का रोपण भी किया।


Next Story