छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

jantaserishta.com
1 March 2022 3:17 PM IST
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की
x

रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजभवन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना तथा अभिषेक कर प्रदेश के सुख-समृद्धि व खुशहाली की मंगलकामना की।

अनुसुईया उइके ने कहा है कि महाशिवरात्रि के इस पवित्र अवसर पर लोग श्रद्धा, भक्ति और पूरे हर्षाेउल्लास के साथ देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं। भारतीय संस्कृति में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी परस्पर स्नेह और सौहार्द के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाएं।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story