छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने शक्ति स्वरूपा कन्याओं की पूजा कर कराया कन्याभोज

Nil dhankar
4 Oct 2022 4:54 PM IST
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने शक्ति स्वरूपा कन्याओं की पूजा कर कराया कन्याभोज
x

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज शारदीय नवरात्रि के महानवमी के अवसर पर राजभवन के उपासना कक्ष में पूजा-अर्चना एवं हवन कर देश-प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने इस पावन अवसर पर शक्ति स्वरूपा कन्याओं की पूजा कर कन्याभोज भी कराया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमित कुमार खलखो, राज्यपाल के परिसहाय मेजर सिद्धार्थ सिंह सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी और कन्याएं उपस्थित थे।


Next Story