छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने 74वें गणतंत्र दिवस पर राजभवन में किया ध्वजारोहण

Nil dhankar
26 Jan 2023 9:06 AM IST
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने 74वें गणतंत्र दिवस पर राजभवन में किया ध्वजारोहण
x

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने बच्चों को चॉकलेट भी बांटे। समारोह में राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के उपसचिव दीपक अग्रवाल उपस्थित रहे।

साथ ही एडीसी द्वय विवेक शुक्ला तथा मेजर सिद्धार्थ सिंह सहित राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे। राजभवन में आयोजित परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर सौरभ उइके ने किया।



Next Story