छत्तीसगढ़

4 हजार के हिसाब से धान खरीदेगी सरकार, अफवाह है या सही जानिए सच्चाई

Nil dhankar
3 Sept 2023 1:19 PM IST
4 हजार के हिसाब से धान खरीदेगी सरकार, अफवाह है या सही जानिए सच्चाई
x
छग

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के चलते सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत झोंक रही है तो दूसरी ओर पांच साल से सूखा काट रही भाजपा भी सत्ता में वापसी के लिए छटपटा रही है। चुनावी सरगर्मी के बीच दावों और वादों का दौर भी जोरों पर है। लेकिन छत्तीसगढ़ में अभी भी धान खरीदी का मुद्दा बेहद अहम है।

कहा ऐसा जा रहा है कि जो धान की ज्यादा कीमत देने का वादा करेगा किसान और जनता उसे ही वोट करेगी। हालांकि अभी भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों ने अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भूपेश सरकार 4000 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी का वादा करेगी। इस वायरल दावे पर अब भूपेश सरकार के मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है।

मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने वर्तमान में 2800 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का फैसला लिया है। लेकिन अगले साल 3200 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि अगले 5 सालों में ऐसा संभावित है कि भूपेश सरकार 4000 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी करे।


Next Story