छत्तीसगढ़

छेरछेरा पर शराबबंदी और महिला स्व सहायता समूह के कर्ज माफ की घोषणा करें सरकार : बीजेपी

Nil dhankar
6 Jan 2023 12:57 PM IST
छेरछेरा पर शराबबंदी और महिला स्व सहायता समूह के कर्ज माफ की घोषणा करें सरकार : बीजेपी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक लोक पर्व छेरिक-छेरा पर्व शुक्रवार को प्रदेशभर में मनाया जा रहा है, लेकिन छेरछेरा पर्व के बहाने भी राज्य में सियासत हो रही है। भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि आज छेरछेरा पुन्नी पर्व है। छत्तीसगढ़ की महान दान की संस्कृति का पर्व है। इस पर्व में मैं सीएम से मांग करता हूं कि केंद्र से आए चावल को जनता तक पहुंचाए। प्रति व्यक्ति को अतिरिक्त 5 किलो चावल मिलना है, उसे सीएम प्रदेश की जनता को देने की घोषणा करें। देखिए वीडियो-

वहीं भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छेरछेरा पुन्नी के पावन अवसर पर मैं छत्तीसगढ़ की बेटी, बहन बनकर मुख्यमंत्री जी से मांग करती हूं कि, प्रदेश की महिलाओं से किए गए शराबबंदी के वादे और महिला स्व सहायता समूह के कर्ज माफ करने की घोषणा को आज आप पूरा कर दान के इस महापर्व को सफल बनाएं।

Next Story