छत्तीसगढ़

सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों का हड़ताल शुरू, दफ्तरों में काम नहीं होने से भटक रहे ग्रामीण

Nil dhankar
25 July 2022 2:08 PM IST
सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों का हड़ताल शुरू, दफ्तरों में काम नहीं होने से भटक रहे ग्रामीण
x

रायपुर। रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर सरकारी अधिकारी- कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदर्शन का आगाज हो चुका है। इसी कड़ी में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की अगुवाई में भारी संख्या में धरना दे रहे हैं। लगभग 80 कर्मचारी संगठनों ने इसे समर्थन दिया है। स्कूलों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक में ताले लग गए हैं। प्रदर्शन कर रहे अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के लोगों का कहना है कि, अगर उनकी मांगें इन 5 दिनों के अंदर पूरी नहीं की गईं तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी में 'अभी नहीं तो कभी नहीं' की तर्ज पर सभी कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले आज 25 जुलाई से 29 जुलाई तक 5 दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है। जिसमें लगभग 70 विभागों के संयुक्त आह्वान पर ब्लाक / ज़िला/ प्रदेश स्तर पर सभी जगह कर्मचारी हड़ताल पर हैं। फेडरेशन की मुख्य मांग है कि, केंद्र के समान महंगाई भत्ता व गृहभत्ता दिया जाए। इस सम्बंध में पलारी ब्लाक संयोजक देवेंद्र साहू ने बताया कि, सावन के पुण्य महीने में सभी विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भोलेनाथ जी को जलाभिषेक कर प्रदेशभर के सभी संगठन आज से हड़ताल की शुरुआत कर चुके हैं।

हड़ताल के चलते ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, आज कुछ अपने काम को फरसगांव तहसील कार्यालय पहुंचे लेकिन वहां चल रहे हड़ताल के कारण कोई काम नहीं हुआ और सभी को वापस आना पड़ गया। इसके साथ ही तहसील कार्यालय में हड़ताल को लेकर क्षेत्र के कई स्कूल भी बंद पड़े हुए हैं।

Next Story