छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारी और कर्मचारी निराश, अब तक नहीं मिला वेतन

Nil dhankar
23 Oct 2022 9:47 AM IST
छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारी और कर्मचारी निराश, अब तक नहीं मिला वेतन
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। लेकिन ऐलान के बाद अभी तक आदेश जारी नहीं हुआ है। जिसके चलते प्रदेश के करीब 5 लाख से अधिक अधिकारी और कर्मचारी निराश है।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता और एरियर्स का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद से अभी तक वित्त विभाग ने आदेश जारी नहीं किया है। ऐसे में वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में निराशा है। संभावना जताई जा रही कि 1 तारीख को कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को सितंबर के वेतन और एरियर्स में ही दिवाली मनानी पड़ेगी।


Next Story