छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS अधिकारी हिम शिखर गुप्ता को दी बड़ी जिम्मेदारी, रेमडिसिविर दवाई की आपूर्ति हेतु राज्य नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर:- राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु अत्यावश्यक रेमडिसिविर दवाई की आपूर्ति एवं राज्य के भीतर वितरण एवं स्वास्थ्य विभाग तथा जिला कलेक्टरों के साथ समन्वय, मुंबई तथा हैदराबाद के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय करने हेतु हिम शिखर गुप्ता, भा.प्र.से. (2007) को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ राज्य नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हिम शिखर गुप्ता अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य अधिकारियों तथा जिला प्रशासन से समन्वय कर कार्य का संपादन किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





