छत्तीसगढ़

सरकारी नौकरी : 300 पदों पर भर्ती के लिए मिली मंजूरी

Nilmani Pal
5 Jun 2022 8:54 AM GMT
सरकारी नौकरी : 300 पदों पर भर्ती के लिए मिली मंजूरी
x
छग

जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय में 300 पदों पर भर्ती हेतु मेकाज प्रबंधन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के लिए वित्त विभाग ने स्वीकृति दी है। सभी स्वीकृत पद तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के है। स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही मेकाज प्रबंधन भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।

जानकारी के अनुसार स्व. बलिराम कश्यप मेडिकल कालेज व स्व. महेंद्र कर्मा स्मृति शासकीय चिकित्सालय के 300 पदों पर भर्ती हेतु मेकाज प्रबंधन ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा था। वित्त विभाग को भेजे गए प्रस्ताव पर अब जा कर स्वीकृति मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदो पर भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। जिन पदों पर भर्ती की जानी हैं उनमें भृत्य, वार्ड बॉय,स्वीपर,पम्प अटेंडेंट, नाई, चौकीदार, हेड कुक,लैब अटेंडेंट,स्टाफ नर्स,ओटी टेक्नीशियन,रेडियोग्राफर,लैब टेक्नीशियन,मल्टी टॉस्क वर्कर के 123 रिक्त पदों मेडिको सोशल वर्कर के कई पदों पर भर्ती की जाएगी।

Next Story