छत्तीसगढ़

सरकारी नौकरी, स्कूलों में 20 पदों पर निकली भर्ती

Nilmani Pal
3 Feb 2023 6:18 AM GMT
सरकारी नौकरी, स्कूलों में 20 पदों पर निकली भर्ती
x
छग

धमतरी। शिक्षक के पदों पर नौकरी की तलाश करने वालों युवाओं के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बठेना/ कुरूद/ भैसमुन्डी (मगरलोड) / नगरी / गोकुलपुर (धमतरी) / चर्रा (कुरूद) में रिक्त शैक्षणिक पदो के लिए आवेदन मंगाए गए है। इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 14.02.2023 सायं. 05.00 बजे तक सीधे स्पीड पोस्ड / पंजीकृत डाक / कुरियर द्वारा आवेदन कर सकते है. इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक होनी चाहिए, इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

पदों की संख्या – 20 पद

व्याख्याता –

1.मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर उपाधि उत्तीर्ण एवम् बी0एड0 अनिवार्य है।

2. संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से अर्हताधारी अभ्यर्थी ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।

शिक्षक –

1.मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बंधित विषय पर न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातक उपाधि उत्तीर्ण एवम् बी0एड0 / डी.एड. / डी.एल.एड. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

2. संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से अर्हताधारी अभ्यर्थी ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।

3. T.E.T. पूर्व माध्यमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

सहायक शिक्षक विज्ञान –

1.मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ विज्ञान समूह से हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

2. द्विवर्षीय डी.एड. / डी.एल.एड. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

3. संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से अर्हताधारी अभ्यर्थी ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।

4. T.E.T. प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

सहायक शिक्षक कला –

1.मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ कला या वार्णिज्य समूह से हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

2. द्विवर्षीय डी.एड. / डी.एल.एड. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

3. संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से अर्हताधारी अभ्यर्थी ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।

4. T.E. T. प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।


Next Story