छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के अवसर, इस विभाग में निकली भर्ती

Nil dhankar
4 April 2022 4:25 PM IST
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के अवसर, इस विभाग में निकली भर्ती
x
छग

रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दअरसल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में लोकपाल के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती छत्तीसगढ़ के बेमेतरा, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, बलौदाबाजार, सुकमा, गरियाबंद, सुरजपुर और मुंगेली जिले में होनी है। सभी जिलों में एक-एक पद पर भर्ती होनी है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए 24 अप्रैल शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है। लोक-प्रशासन (Public Administration), विधि (Law) अकादमिक (Academic), समाजकार्य (Social Work) या प्रबंधन (Management) में से किसी एक में न्यूनतम 10 वर्षों का अनुभव।

उपरोक्त क्षेत्रों में अनुभव के साथ ही "आमजन अथवा सामाजिक संगठनों के साथ कार्यानुभव की योग्यता अनिवार्यता।

Next Story