छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी, शिक्षक के पद पर निकली बंपर भर्ती
Nil dhankar
12 May 2022 5:33 PM IST

x
बालोद। शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल बालोद जिले के स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल में शिक्षक के पद पर बंपर भर्ती निकली है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 23 पदों पर होनी है, जिसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। रिक्त पदों पर चयन के लिए 20 मई का दिन तय किया गया है।
पदनाम: व्याख्याता (अंग्रेजी, वाणिज्य)
रिक्त पदों की संख्या: 03
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक पास
पदनाम: व्याख्याता (अंग्रेजी,समाजिक अध्ययन)
रिक्त पदों की संख्या: 09
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक पास
पदनाम: सहायक शिक्षक
रिक्त पदों की संख्या: 11
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक पास
Next Story





