छत्तीसगढ़

सरकार ने कर्मचारियों को धोखा दिया : रमन सिंह

Nil dhankar
5 Sept 2022 5:39 PM IST
सरकार ने कर्मचारियों को धोखा दिया : रमन सिंह
x

रायपुर। प्रदेश के पूर्व CM रमन सिंह आज सोमवार को बूढ़ापारा स्थित धरना स्थल पहुंचे। यहां दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के आंदोलन में शामिल हुए। धरने को समर्थन दिया। इस दौरान रमन ने आरोप लगाते हुए कहा कि छग की कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को धोखा दिया है। उनके साथ विश्वासघात किया है। भाजपा सरकार ने 52 विभाग के 40 हजार को नियमित किया था। प्रदेश में दोबारा बीजेपी की सरकार बनी, तो आपकी चिंता सबसे पहले करेंगे।

दूसरी ओर अपनी मांगों को लेकर 2 सितंबर से धरना दे रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी रैली निकालकर बूढ़ातालाब धरना स्थल से CM हाउस पहुंचेंगे। वहीं सीएम हाउस का घेराव करेंगे। इसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कर्मचारी नियमितीकरण समेत 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Next Story