छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना की राशि ट्रांसफर को लेकर सरकार ने दी खुशखबरी

Nil dhankar
4 March 2024 10:02 AM IST
महतारी वंदन योजना की राशि ट्रांसफर को लेकर सरकार ने दी खुशखबरी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा जल्द ही मिलेगा। तय कार्यक्रम 8 मार्च की बजाए बदल दिया गया है। अब खबर है कि 7 मार्च को प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। PM मोदी ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महिलाओं के खाते में रकम ट्रांसफर करंेगे।

इसके लिए प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में मौजूद होंगे। प्रधानमंत्री इसी के साथ महिलाओं को सम्बोधित करेंगे। विधानसभा चुनावों में भाजपा ने विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना देने का वादा किया था। लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले अब मोदी 1 हजार रुपए कि किश्त महिलाओं के खातों में भेजेंगे। कार्यक्रम की अंतिम रूप रेखा विभाग तैयार कर रहा है।

महतारी वंदन योजना का फायदा लेने के लिए प्रदेशभर से 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन फॉर्म भरा है। योजना के तहत फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी थी। महिलाओं द्वारा फॉर्म भरे जाने के बाद विभागीय अधिकारियों ने आवेदन की जांच की और शनिवार को आवेदनकर्ताओं की अंतरिम सूची जारी की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आवेदन करने वाले आवेदकों में से 70 लाख 14 हजार 581 आवेदनकर्ताओं का फॉर्म सिलेक्ट हुआ है। 11 हजार 771 आवेदनकर्ताओं का फार्म रिजेक्ट हुआ है।


Next Story