छत्तीसगढ़

सरकारी इंजीनियर और चपरासी का अपहरण, निकले थे मरम्मत कार्य के निरीक्षण करने

Nil dhankar
12 Nov 2021 2:33 PM IST
सरकारी इंजीनियर और चपरासी का अपहरण, निकले थे मरम्मत कार्य के निरीक्षण करने
x
छग ब्रेकिंग न्यूज़

बीजापुर। नक्सल इलाके से एक बड़ी खबर मिल रही है। बताया गया है कि नक्सलियों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के इंजीनियर और एक चपरासी का अपहरण कर लिया है। दोनो गुरुवार की दोपहर से लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे दोनों गोरना मार्ग की मरम्मत कार्य के निरीक्षण को निकले थे। PMGSY के लापता इंजीनियर का नाम अजय रौशन लकड़ा और प्यून का नाम लक्ष्मण परता गिरी बताया जा रहा है। दोनो कल से घर नहीं लौटे हैं। अपहरण की आशंका के चलते उनके परिजन काफी परेशान बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से अपहरण की पुष्टि नहीं की गई है। बहरहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

Next Story