छत्तीसगढ़
प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शासकीय कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण
Shantanu Roy
9 April 2026 11:27 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के संयुक्त प्रयास से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” कार्यक्रम के अंतर्गत महत्वपूर्ण जीवनरक्षक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और समाज के अन्य हितधारकों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार और जीवनरक्षक तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित करना है।
आज आयोजित सत्र में 67 शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक एवं प्रधान पाठकों को प्राथमिक उपचार किट के उपयोग और कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहायक प्रबंधक देवप्रकाश कुर्रे ने प्रशिक्षण का संचालन करते हुए जीवनरक्षक तकनीकों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गंभीर परिस्थितियों में जैसे सांस रुकना या हृदय गति बंद हो जाना, समय पर सही सहायता प्रदान करने से किसी की जान बचाई जा सकती है।
प्रशिक्षण के दौरान सीपीआर की विस्तृत विधियों का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षकों ने यह समझाया कि आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार किट का सही उपयोग कैसे किया जाए और कैसे तत्काल कार्यवाही करके गंभीर परिणामों को रोका जा सकता है। प्रशिक्षण में शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और प्रश्न पूछकर तकनीकों को समझा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में संचालित इस “प्रोजेक्ट सुरक्षा” कार्यक्रम की शुरुआत 16 जुलाई 2025 से हुई थी। अब तक कुल 155 बैचों के माध्यम से 17,500 लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सक्षम बनाना और जीवन रक्षा की दिशा में जागरूकता बढ़ाना है।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण न केवल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए लाभकारी है। प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति अपने आस-पास के लोगों को भी आवश्यक सहायता प्रदान कर सकते हैं। साथ ही, यह कार्यक्रम स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षित वातावरण बनाने में मदद करेगा। प्रशिक्षण का आयोजन प्रमुख शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आपातकालीन परिस्थितियों में आत्मनिर्भर बनने में मदद करते हैं। जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने बताया कि भविष्य में और भी व्यापक स्तर पर इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे, ताकि हर नागरिक आपात स्थिति में सही प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो।
Tagsरायपुरप्रोजेक्ट सुरक्षामुख्यमंत्री विष्णु देव सायजिला प्रशासनरेड क्रॉस सोसाइटीप्राथमिक उपचारसीपीआर प्रशिक्षणजीवनरक्षक तकनीकशिक्षा विभागसहायक शिक्षकप्रधान पाठकआपातकालीन परिस्थितियांजीवन रक्षाप्रशिक्षण सत्रप्रशिक्षण बैच67 शिक्षक17500 प्रशिक्षितव्यवहारिक प्रशिक्षणआपातकालीन सहायताप्राथमिक उपचार किटस्वास्थ्य जागरूकतास्कूल सुरक्षासमाजिक जागरूकताप्रशिक्षण कार्यक्रमजीवन सुरक्षाजिला शाखा रायपुरप्रशिक्षक देवप्रकाश कुर्रेशिक्षकों का प्रशिक्षणआपातकालीन प्रतिक्रियानागरिक जागरूकतासुरक्षित वातावरणशैक्षणिक संस्थानसामुदायिक जागरूकताप्रशिक्षण लाभआपातकालीन स्थितिस्वास्थ्य तकनीकजीवन रक्षा प्रशिक्षणजिला प्रशासन रायपुरशिक्षकों की भागीदारीप्रशिक्षण महत्वसीपीआर तकनीकस्वास्थ्य सुरक्षासामाजिक पहलआपदा प्रबंधनRaipurProject SurakshaChief Minister Vishnu Dev SaiDistrict AdministrationRed Cross SocietyFirst AidCPR TrainingLife Saving TechniquesEducation DepartmentAssistant TeacherHead TeacherEmergency SituationsLife SavingTraining SessionTraining Batch67 Teachers500 TrainedPractical TrainingEmergency AidFirst Aid KitHealth AwarenessSchool SafetySocial AwarenessTraining ProgrammeLife SafetyDistrict Branch RaipurTrainer Devprakash KurreTeachers TrainingEmergency ResponseCitizen AwarenessSafe EnvironmentEducational InstitutionsCommunity AwarenessTraining BenefitsEmergency SituationHealth TechniquesLife Saving TrainingDistrict Administration RaipurTeachers ParticipationTraining ImportanceCPR TechniquesHealth SafetySocial InitiativeDisaster Management
Next Story





