छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को अब मिलेगा 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता

Nil dhankar
2 May 2022 9:55 AM IST
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को अब मिलेगा 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रम दिवस के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता का तोहफा दिया है। उन्होंने कर्मचारियों के हित में लिए गए इस फैसले की जानकारी ट्वीट कर दी है। शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की यह दर एक मई से ही लागू होगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है, जो अब बढ़कर 22 प्रतिशत हो जाएगा।

लंबित महंगाई भत्ते की उम्मीद लगाए राज्य के लगभग तीन लाख अधिकारियों कर्मचारियों को पुन: निराशा हाथ लगी। लंबित 17% डीए मिलने की उम्मीद लगाए कर्मचारियों-अधिकारियों को राज्य सरकार ने जोर का झटका दे दिया है। इससे उनका आक्रोश भी बढ़ गया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि राज्य सरकार ने एक मई से केवल 5% महंगाई भत्ते की घोषणा की है,जो निराशाजनक है।

Next Story