कुटरू में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, दो पुलिस जवान निलंबित

जबकि सदस्य के रूप में एएसपी यूलेडन यार्क और एसडीएम भैरमगढ़ विकास सर्वे को शामिल किया गया है। समिति को एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। यह घटना 29 मई को कुटरू थाना क्षेत्र के ग्राम तुमला के पास हुई। पीड़ित तकनीकी सहायक संतोष कुंजाम के मुताबिक, वे और पंचायत सचिव बाबू राव पुलसे कार से बीजापुर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो वाहन को रास्ता न मिलने से नाराज होकर उसमें सवार कुटरू एसडीओपी और पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों को कॉलर पकड़कर गाड़ी से बाहर निकाला गया, बंदूक की नोक पर धमकाया गया और फिर जमीन पर गिराकर जूते और बेल्ट से पीटा गया। इसके अलावा जातिगत गाली-गलौज भी की गई। इस घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी भैरमगढ़ पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद सभी कर्मचारी भैरमगढ़ थाने पहुंचे और एफआईआर की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे काम बंद आंदोलन करेंगे। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया है। जिससे कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ा हुआ है, वहीं दूसरी ओर पुलिस महकमे की साख पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखने वाली बात होगी की जांच रिपोर्ट आने के बाद क्या कार्रवाई होती है।





