छत्तीसगढ़
बच्चों के साथ जन्मदिन, मुस्कान बांट रहे है शासकीय कर्मचारी
Shantanu Roy
6 Aug 2025 10:22 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना तथा न्योता भोज के तहत जिला प्रसाशन की अभिनव पहल "प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां" की शुरुआत की जिसके तहत जिला रायपुर में विभिन विभाग में कार्यरत शासकीय अधिकरियों एवं कर्मचारियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही है एवं जन्मदिन आंगनबाड़ी या स्कूल में मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी स्कूली बच्चों को पौष्टिक आहार दे उनसे मिले और उनके साथ खुशियाँ बांटे।
इसी कड़ी में आज आबकारी विभाग के मुख्य आरक्षक दिगम्बर बुरा ने शासकीय प्राथमिक स्कूल एवं आंगनबाड़ी पारसनगर के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया उन्होंने कहा की मैं बच्चों के साथ जन्मदिन मना कर खुश हूं साथ ही स्वास्थ्य विभाग से ममता शर्मा, मनसुख राम वर्मा, रेणुका ठाकुर, गीता कंवर, स्वप्ना नंद ने भी बच्चों के साथ केक काट कर और उनको केला, बिस्किट, खीर-पूड़ी खिला कर मनाया जन्मदिन। प्रोजेक्ट के तहत आज कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने 14 कर्मचारियों से फोन में बात कर जन्मदिन की पूर्व संध्या शुभकामनाएं दी। साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से 14 कर्मचारियों को एसएमएस से ई-कार्ड के माध्यम से जन्मदिन का बधाई संदेश भेजा गया एवं नजदीकी आंगनबाड़ी अथवा स्कूल की जानकारी दी गई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





