छत्तीसगढ़

सरकारी कर्मचारी ने की गुंडागर्दी, 2 महिलाओं को बेरहमी से पीटा

Nil dhankar
17 Sept 2023 6:38 AM IST
सरकारी कर्मचारी ने की गुंडागर्दी, 2 महिलाओं को बेरहमी से पीटा
x
छग

सूरजपुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां वन विभाग के एक कर्मचारी ने दो महिलाओं के साथ मारपीट ​किया है। नशे में धूत कर्मचारी ने दोनों महिला को लाठी और डंडे से पिटाई की है। जिससे 1 महिला को गंभीर चोट आई।

नकारी के अनुसार, घटना रामनगर इलाके का है। बताया जा रहा है कि महिला झाडू बानने के लिए पौधा तोड़ने गई थी। इस दौरान कर्मचारी ने उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। कर्मचारी की पिटाई से एक महिला को गंभीर चोट भी आई। सूचना के बाद पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।


Next Story