छत्तीसगढ़

सरकारी डॉक्टर को पीटा: दोस्त को लेकर पहुंचे थे आरोपी, इस बात को लेकर हुआ विवाद

Nil dhankar
23 Oct 2021 6:22 PM IST
सरकारी डॉक्टर को पीटा: दोस्त को लेकर पहुंचे थे आरोपी, इस बात को लेकर हुआ विवाद
x

demo pic 

छत्तीसगढ़

बिलासपुर। बिलासपुर में घायल दोस्त के इलाज में देरी होने पर युवक ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान उसने उपचार कर रहे डॉक्टर के साथ मारपीट भी कर दी। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामला रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश सिंह शुक्रवार की रात ड्यूटी पर थे। तभी रात करीब 2.10 बजे रतनपुर के दिशु कोरी घायल होकर अस्पताल पहुंचा। उसे कांच से लगा था और खून से लथपथ था। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। इसी दौरान उसका दोस्त विकास रावत भी अस्पताल पहुंच गया।

डॉक्टर अविनाश घायल युवक को टांका लगा रहे थे। इस पर उपचार में देरी होने की बात कहते हुए विकास हंगामा मचाने लगा। डॉक्टर ने उसे अस्पताल में शोर शराबा करने से मना किया। तब उसने गाली-गलौज करते हुए धक्कामुक्की करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। डाक्टर ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस पहुंची आरोपी भाग निकला।

Next Story