छत्तीसगढ़

सरकारी विभाग के बाबू ने की दबंगई, रिश्वत लेकर युवक को पीटा

Nil dhankar
26 Dec 2021 12:40 PM IST
सरकारी विभाग के बाबू ने की दबंगई, रिश्वत लेकर युवक को पीटा
x
छग न्यूज़

बलरामपुर। आवास पास कराने के नाम पर जनपद के बाबू ने रिश्वत ली. पीड़ित ने जब इस बात की शिकायत की तो दबंग बाबू ने जनपद में ही उसकी पिटाई कर लहुलूहान कर दिया. मामला बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर जनपद पंचायत का है, जहां पदस्थ बाबू गोरेलाल पटेल ने पहले तो आवास पास कराने के नाम पर 15000 रुपए की रिश्वत ली, लेकिन आवास पास नहीं होने पर फरियादी ने जनपद में शिकायत की. जांच के लिए बुलाए जाने पर जनपद में उसे देख बाबू आग बबूला हो गया और जनपद परिसर में ही डंडे से पीट-पीट कर उसे लहुलूहान कर दिया.

पीड़ित नंद किशोर पटेल की माने तो थाने में की शिकायत करने के बाद उसे वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है. यही नहीं जनपद पंचायत के बाबू गोरेलाल पटेल पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.


Next Story