गोवर्धन पूजा गौवंश और प्रकृति की सेवा का त्यौहार है : CM विष्णुदेव साय
![गोवर्धन पूजा गौवंश और प्रकृति की सेवा का त्यौहार है : CM विष्णुदेव साय गोवर्धन पूजा गौवंश और प्रकृति की सेवा का त्यौहार है : CM विष्णुदेव साय](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/11/02/4134882-untitled-13-copy.webp)
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को 02 नवम्बर गोवर्धन पूजा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गोवर्धन पूजा या अन्नकूट लोकजीवन से जुड़ा त्यौहार है।
छत्तीसगढ़ में इस दिन गौ पूजन की परम्परा है। हमारी सनातन संस्कृति ने हमें सभी जीवों पर दया करना सिखाया है।अन्नकूट का त्यौहार भी हमें यही संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने साय ने कहा कि गोधन, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। गोवर्धन पूजा गौवंश की पूजा-आराधना का पर्व ही नहीं यह गौवंश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पर्व है।
आप सभी प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 2, 2024
गोवर्धन पूजा का यह त्यौहार गौवंश और प्रकृति की सेवा का त्यौहार है। इस पावन अवसर पर भगवान श्री कृष्ण और गौ माता से सभी छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/wKfwAMowqg
![Nilmani Pal Nilmani Pal](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/10/01/3486221-untitled-102-copy.webp)