छत्तीसगढ़
मोटर सायकल और ईको वाहन की टक्कर में गोपाल यादव की मौत, FIR दर्ज
Shantanu Roy
2 Oct 2025 10:51 PM IST

x
छग
Gariaband. गरियाबंद। थाना फिंगेश्वर क्षेत्र में 23 अगस्त 2025 को दिनदहाड़े हुए सड़क हादसे में गोपाल यादव (50 वर्ष) की मौत हो गई। घटना के समय गोपाल यादव अपने गांव से मोटर सायकल क्रमांक CG 04 HP-9712 पर सवार होकर बासीन से घर लौट रहे थे। उनके साथ चुनेश्वर ध्रुव भी सवार थे। मर्ग जांच के अनुसार, हादसा खपरी पारा बासीन के पास हुआ, जब पीछे से आ रही ईको वाहन क्रमांक CG06GR-1670 का चालक रवि कुमार ने तेज गति और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मार दी। इस टक्कर के कारण गोपाल यादव और चुनेश्वर ध्रुव दोनों गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल गोपाल यादव को पहले सीएचसी फिंगेश्वर में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने संजीवनी हास्पिटल गोबरा नवापारा रेफर किया। अस्पताल में उपचार के दौरान गोपाल यादव की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर थाना फिंगेश्वर के महिला प्रधान आरक्षक ने मौके पर पहुंचकर मर्ग जांच शुरू की। जांच के दौरान चुनेश्वर ध्रुव, उमेश साहू, जितेंद्र साहू, कोमल दास मानिकपुरी, देवनाारायण यादव, मदन यादव और गोदवरी से बयान लिए गए। सभी गवाहों ने बताया कि दुर्घटना पूरी तरह चालक की तेज गति और लापरवाही के कारण हुई। थाना फिंगेश्वर में मर्ग संख्या 43/2025, धारा 194BNSS के तहत मामला दर्ज किया गया। मृतक के शव का पंचनामा और चिकित्सकीय जांच संजीवनी हास्पिटल द्वारा किया गया। मृतक गोपाल यादव के शरीर पर मुख और कान से रक्त बहना और चोटें आने की पुष्टि की गई।
मर्ग इंटीमेशन के अनुसार, घटना स्थल पर सैनिक खेमलाल तारक और अन्य कर्मियों ने भी जांच में भाग लिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 106, 281, 125(A) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। मृतक गोपाल यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी फिंगेश्वर और SDM राजिम को सूचित किया गया। पुलिस ने बताया कि यह मामला रोड एक्सीडेंट के रूप में दर्ज किया गया है, जिसमें वाहन चालक की लापरवाही से व्यक्ति की मौत हुई। घटना के बाद इलाके में पुलिस ने यातायात सुरक्षा और मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





