छत्तीसगढ़

गूगल मैनेजर महिला के घर का ताला टूटा, लाखों की हुई चोरी, गोलबाजार थाने में शिकायत दर्ज

Deepa Sahu
6 Jun 2021 6:26 PM GMT
गूगल मैनेजर महिला के घर का ताला टूटा, लाखों की हुई चोरी, गोलबाजार थाने में शिकायत दर्ज
x
गूगल मैनेजर महिला के घर का ताला टूटा

रायपुर। राजधानी निवासी गूगल कंपनी की महिला मैनेजर के घर दिनदहाड़े लाखो की चोरी का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि लालगंगा के पीछे रहने वाली महिला मैनेजर के ऑफिस से घर पहुंचने पर उसे घर के पीछे का ताला टूटा मिला। महिला की शिकायत पर गोलबाजार थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चोरों ने अलमारी तोड़कर हीरा एवं प्लेटिनम जड़ित तीन सोने की अंगूठी- चेन समेत डेढ़ लाख से अधिक कीमती जेवर लेकर फरार हुए है। मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है।

Next Story